बालोद / आज दिनांक 06/09/2023 को थाना बालोद के बनाये गये टीम के द्वारा के जरिये मुखबिर सुचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति हाथ में धारदार नुमा चाकू लिये दसेला तलाब संजय नगर शुलभ शौचालय बालोद में आने जाने वालों को डरा धमका रहा है। जहां पर काफी भीड़ एकत्र हो गया है। सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के मौके पर जाकर घेराबंदी कर पकडा गया। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पुछने से अपना नाम लक्ष्मीकांत ठाकुर पिता स्व. विजय ठाकुर उम्र 23 साल साकिन वार्ड क्र 04 टिकरापारा बालोद थाना व जिला बालोद के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू को समक्ष गवाहन के बरामद कर जप्त किया गया।
उक्त आरोपी के खिलाफ थाना बालोद में अपराध क्रमांक 415/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
एम डी युसूफ खान






