शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मना करने पर आरोपी द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की भी धमकी

[adsforwp id="60"]

प्रार्थी अजीत कुमार तिवारी उम्र 46 वर्ष साकिन चापा का थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.09.23 को दोपहर अपने घर के सामने अपने भाई सुनील तिवारी के साथ खड़ा था उसी समय मेंहदी पारा निवासी राजेश सहिस द्वारा शराब पीकर पास आकर शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने लगा प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 445 / 2023 धारा 294, 506, 327 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी राजेश उम्र 20 साल साकिन मेंहदीपारा चापा थाना चापा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]