लाखो का अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ सिटी कोतवाली की बड़ी कार्यवाही सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफतार

[adsforwp id="60"]

दुर्ग. सिटी कोतवाली दुर्ग में नव नियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव द्वारा अपने पेट्रोलिंग स्टाफ के माध्यम से थाना क्षेत्र में अपने मुखबीर को सक्रिय किया गया। उक्त मुखबीर के द्वारा सूचना दिया गया कि मनीष सोनी निवासी सदर बाजार दुर्ग अपने मोबाईल व सट्टा पट्टी पर्ची के माध्यम से सट्टा का अवैध करोबार करता है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित किया गया जिसके बाद रेड कार्यवाही कर आरोपी मनीष सोनी का मोबाईल चेक किया गया जिसमें वाट्सप एप्प में लाखों रूपये का सट्टा का कारोबार का उलेल्ख मिला आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष सैमसंग कम्पनी का मोबाईल, नगदी रकम 1000 /-रू0, सट्टा पट्टी पर्ची, डॉट पेन को जप्त कर छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06, 07 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् विधिवत कार्यवाही किया गया। तथा आरोपी को न्यायलय न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया जायेगा ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक महेश ध्रुव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, आरक्षक सुरेश कुमार, उत्कर्ष सिंह की सराहनीय भुमिका रही।

दुर्ग ग्रामीण से एम डी युसूफ खान की रिपोर्ट

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]