नागेश पटेल नंद कुमार पटेल उम्र 21 साल निवासी लौटनापारा उतरदा थाना हरदी बाजार जिला कोरबा निवासी ने दिनांक 03.09.2023 को थाना बलौदा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.09.23 की रात्रि करीबन 01 बजे दो अज्ञात व्यक्ति बोलोरो वाहन क्रमांक सीजी 11 BH -1909 सवार होकर बिहारिन दाई मोड़ के पास ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 एयू-7847 के डीजल पाईप को काटकर 175 लीटर डीजल को चोरी कर ले गया रिपोर्ट थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 319 / 2023 धारा 379, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया
विवेचना दौरान आरोपी नरेश भारती उम्र 30 साल, संजय कुम्भकार उम्र 28 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार कियें तथा आरोपियों के कब्जे से चोरी कियें 175 लीटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त बोलोरो वाहन क्रमांक सीजी 11 BH-1909 को जप्त किया कुल जुमला रक़म 1216728/- जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 03.09.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट






