प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन पुलिस को फ़ोन पर सूचना प्राप्त हुआ कि मां ज्वाला पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने आये ट्रक क्रमांकCG 04 9815के चालक जोगिंदर यादव के साथ गाली गुफ्तार एवं मारपीट कर रुपया पैसा की लूट लिए है कि जानकारी पाटन पुलिस को प्राप्त हुई ।थाना पाटन के अपराध क्रमांक110/2023धारा 294,394,506भादवी के प्रार्थी जोगिंदर यादव पिता श्री बेनी यादव 44 वर्ष साकिन बंजामा जिला झाझा थाना जमुई बिहार हाल रांवा भाठा07पार्किंग रायपुर थाना खमतराई जिला रायपुर छत्तीसगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया है व अपने ट्रक क्रमांक CG04JD9815 में पाटन सा मिल से पेपर पत्ता लोड कर कलकत्ता ले जाने निकला था। जो कि मेन रोड खम्हरिया में स्थित मां ज्वाला पेट्रोल पंप में डीजल डलवाने रुक और पेट्रोल पंप में415 लीटर कुल 40000 रूप्ये का डीजल डलवाकर ट्रक को पेट्रोल पंप के परिसर के किनारे खड़ा कर ऑनलाइन पेमेंट करने हेतु अपने मालिक विवेक तिवारी से बात कर बात कर गाड़ी को किनारे खड़ा कर वंही पर उपस्थित था। लगभग रात्रि 8.30 बजे एक नीले रंग का एक्स यू वी 700 क्रमांक CG07CJ9592 में बैठकर तीजेंद्र राय उर्फ पिंकी राय पिता स्वर्गीय अवधेश राय उम्र 46वर्ष साकिन गणेश नगर रिसाली गांव सड़क नम्बर 02 रिसाली थाना नेवाई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ एव इसके दो साथी कृष्ण कुमार यादव उर्फ कृष्णु पिता स्वर्गीय बलदाऊ यादव उम्र42 वर्ष साकिन शासकीय स्कूल के पीछे नेवाई बस्ती थाना नेवाई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ मुकेश कुमार निर्मलकर पिता भगत राम निर्मलकर उम्र 36वर्ष साकिन स्टेशन मरोदा रेलवे फाटक के पास दुर्ग थाना नेवई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ निवासी आये और प्राथी ट्रक चालक से अश्लील गली गलौच करने लगे तुम लोग ट्रक में तिरपाल ढककर मवेशियों के तस्करी करते हो कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनो हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे ट्रक चालक ने बोला कि मैं मवेशी तस्कर कभी नही करता हु मेरे ट्रक में पेपर पत्ता लोड है फिर भी ट्रक के अंदर मवेशी है कहकर मारपीट करते हुए प्रार्थि के शर्ट में रखे नगदी रकम 8000 रुपये को आरोपी पिंकी रॉय के द्वारा मारपीट कर लूट लिया गया जो प्रार्थि के द्वारा मौके से अपनी जान बचाकर खेत की तरफ़ भागकर अपने मालिक को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी एवँ 112 को सूचित किया। इधर आरोपीगण पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ हुज्जत बाजी करने लगे। तथा ट्रक में लगे तिरपाल खोलकर पेप्प गत्ता को फैलाने लगे तभी 112 के कर्मचारी पहुंचे जिसपर भी आरोपियों के द्वारा हुज्जबाजी करने लगे जिसपर प्रार्थि के रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए अपराध क़ायम कर विवेचना में लिया गया
पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर केंद्रिय जेल दुर्ग भेजा गयाहै






