सेलूद में आज फिर सडक हादसा,तेजरफ्तार चारपहिया ने लिया युवक को अपनी चपेट में ,सिर पर लगी चोट युवक गंभीर

पाटन।। पाटन से दुर्ग मार्ग बना जानलेवा मार्ग आये दिन हो रही दर्दनाक हादसे, सिलसिला लगातार जारी, दुर्घटनाओं पर प्रशासन मौन, कब रुकेगी दुर्घनाएं, आज फिर बजरंग चौक सेलूद में फिर हुई सड़क दुर्घटना घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन की तरफ से आ रहे टाटा Ace वाहन क्रमांक CG04 MJ 0390 ने सेलूद बस्ती की ओर से उतई के तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार बाइक में एक युवक को टक्कर मार दिया। मोटर साइकिल से टकराने के बाद उक्त चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर समीप में खड़े दो अन्य दोपहिया वाहन को अपनी चपेट में ले लिए। इस घटना से मोटरसाइकिल सवार युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है।

Leave a Comment