दोस्त के साथ मिलकर घर के बाथरूम में लगा टुल्लू पंप चोरी करने वाला चोर आया पकड़ में, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

[adsforwp id="60"]

रात्रि प्रार्थी के घर के बाथरूम में लगा टुल्लू पंप को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी नीलकण्ड एंव सूरज ओग्रे को उनके गांव ठडगाबहरा से हिरासत मे लेकर पुछताछ किया जो अपने अपने मेमोरण्डम कथन में बताये कि घटना दिनांक 30.08.2023 को रात्रि में राजा नारंग के घर अंदर घुसकर उसके बाथरूम के पास लगे टुल्लू पंप को अपने साथी सूरज ओगे के साथ चोरी करना स्वीकार किये तथा चोरी के समान को अपने घर के खाट के नीचे छीपाकर रखना बताया जिसे निकालकर पेश करने पर समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया

आरोपीगणों का कृत्य उक्त अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपी नीलकंण्ड मनहर उम्र 18 वर्ष 3 माह, सूरज ओग्रे उम्र 19 साल साकिनान ठडगाबहरा थाना बलौदा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]