कल्याणी शीतला मन्दिर मरोदा टैंक में 17 सितंबर से तीन दिवसीय तीजा तिहार का होगा आयोजन

[adsforwp id="60"]

रिसाली।माँ कल्याणी शीतला मन्दिर मरोदा टैंक रिसाली में 17 सितम्बर से तीन दिवसीय भब्य तीजा तिहार का आयोजन किया गया है।जिसमें महिलाओं के लिये विविध पारंपरिक खेल कूद होंगे। मन्दिर समिति के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया की तीजा तिहार कार्यक्रम में 17 सितम्बर की सन्ध्या माँ कल्याणी शीतला के पूजा-आरती के बाद तीजहारिन महिलाओ को करुभात प्रसाद वितरण किया जायेगा।18 सितम्बर की दोपहर 12 बजे से महिलाओ के लिये पारंपरिक खेल कूद होगा। जिसमे गोटा, तिरिपासा, फुगड़ी, रंगोली, मेहंदी मटका दौड़, सुईधागा दौड़, आलू दौड़, जनौला, सुरीली कुर्सी दौड़, गोली छम्मच दौड़, धीमी गति से मटका तोड़ना, सुंदर तिजहारिन प्रतियोगिता का आयोजन होगा।सन्ध्या 6 बजे से माँ कल्याणी के दरबार में फूलेरा संग तीजा के पूजा-पाठ के साथ पुरस्कार वितरण का आयोजन रात्रि 8 बजे से होगा। रात्रि 9 बजे से भूले-बिसरे छत्तीसगढी नाच पार्टी मोंगरापाली (सं.) तेंदुकोना, महासमुंद का आयोजन होगा।19 सितम्बर की सुबह 7 बजे माता जी की आरती के बाद तीजहारिन महिलाओ के लिये फरहारी व सुहाग के श्रृंगार सामाग्री का वितरण निशुल्क होगा।

दुर्ग ग्रामीण रिपोर्टर–एम डी युसूफ खान -9179799491

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]