दुर्ग / किसान नेता ढालेश साहू आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है, । वे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम रिसामा में निवास करते हैं। और वर्तमान विधायक व छत्तीसगढ़ के सबसे प्रमुख मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी के प्रबल विरोधी माने जाते हैं , उनके व शासन प्रशासन की नीतियों के खिलाफ ढालेश साहू लगातार आंदोलनरत हैं , दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में नए चेहरों की मांग उठ रही है ,जिसमें ढालेश साहू बहुत मजबूत स्थिति में में दिखाई पड़ते है, और विभिन्न किसान आंदोलनों के माध्यम से क्षेत्र के किसानों में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है , इसके अलावा सामाजिक संगठन में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हुई है, सांस्कृतिक , धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के बीच भी सक्रिय नजर आते हैं। वह विभिन्न किसान आंदोलनों के माध्यम से राज्य सरकार की किसान हितैषी बनने की भी पोल खोल कर रख दी है। साहू समाज व किसान नेता के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने वाले ढालेश साहू अगर कहीं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा चुनाव में नजर आते हैं, तो वह सारे विपक्ष की रणनीतियों को विफल कर सकते हैं। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा कि ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं से उनका सीधा संपर्क है । वह छात्र राजनीति में भी सक्रिय थे, और अपनी पढ़ाई पूरा करने के बाद वह ग्रामीण इलाकों के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर सक्रिय हो गये। और निरंतर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल, किसान सम्मेलन , किसान आंदोलन, सामाजिक सम्मेलन, धार्मिक सम्मेलन जैसे तमाम विभिन्न कार्यक्रम अपने नेतृत्व में करते चले गए। और वह अपना जनाधार बनाने में भी कामयाब साबित हुए हैं, उनकी दखल छत्तीसगढ़ की विभिन्न जिलों में भी दिखाई पड़ती है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है, कि जल्द ही वह चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं। फिर हाल देखना होगा कि, वह किस राजनीति दल से या निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं।
दुर्ग ग्रामीण रिपोर्टर–एम डी युसूफ खान 9179799491






