कलयुगी पिता ने अपने ही मासूम बच्चे को उतारा मौत के घाट ,आरोपी सलाखों के पीछे

[adsforwp id="60"]

CG CRIME NEWS
गरियाबंद:- गरियाबंद में एक कलयुगी पिता ने अपने 10 माह के दुधमुहे बच्चे को जंगल में ले जाकर अपने ही जिंस शर्ट को फांसी का फंदा बनाकर बेरहमी से लटकाकर मौत के घाट उतार दिया। दिल को झंझोर कर रख देने वाला यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से है,जहां दौलत बंजारे नाम युवक अपने ही दुधमुहे बच्चे का कातिल निकला।
परिजनों के मुताबिक कल शाम को आरोपी पिता ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर अपने दुधमुंहे बच्चे को छीनकर जंगल की ओर चला गया और जाते समय पत्नी व अपनी माँ को घर के अंदर बंद कर दिया,आवाज सुनकर पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला। उसके बाद मासूम बच्चे की खोजबीन में पूरा परिवार जुट गया, देर रात जब आरोपी पिता दौलत बंजारे अपने घर वापस आया तो परिजनों के पूछने पर बताया कि उसने अपने बच्चे को गनियारी जंगल मे फाँसी में लटकाकर मार दिया है। तत्काल परिजनो द्वारा गनियारी में रात भर खोजबिन किया,तब देखा कि पेड़ के ऊपर बच्चे की लाश लटका हुआ है। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की एवं परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि परिजनों ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है,कई माह पहले भी उसके द्वारा एक मेडिकल स्टोर में जाकर तोड़फोड़ की थी और हॉस्पिटल में हंगामा भी किया था। आरोपी यह भी कहता था की उस बच्चे को मैं नहीं रखूंगा उसे मार डालूंगा। बच्चे की मां गायत्री बंजारे ने बताया कि बच्चे आरोपी जबर्दस्ती खींचकर ले गया है।
हैरान कर देने वाले बात तो यह भी है कि आरोपी अपने बच्चे को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी आत्महत्या करने की नाकाम कोशिश भी की। बहरहाल आरोपी पिता दौलत बंजारे को पुलिस गिरफ़्तार कर सलाखों के पीछे भेज दी है। हत्या करने कारण यही बताया जा रहा है आरोपी इस बच्चे को अपने पास नहीं रखना चाह रहा था।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]