आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का नामकरण संपन्न ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला के नाम से जाना जाएगा

[adsforwp id="60"]

दुर्ग जिले के गौरवशाली इतिहास को समर्पित शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का नामकरण एवं सम्मान सम्मारोह कार्यक्रम विगत 29 अगस्त को संपन्न हुआ। अब उक्त शाला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के नाम से जाना जाएगा।
दुर्ग शहर विधायक श्री अरूण वोरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद श्रीमती नजहत, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमीज रजा, संस्था प्रमुख डॉ. कृष्णा अग्रवाल एवं प्रधान पाठक श्रीहरि शर्मा व शाला परिवार द्वारा नामकरण एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी के सुपुत्र श्री घनश्याम जोशी, श्री संतोष जोशी एवं श्री सुनील जोशी, श्री राजेन्द्र शर्मा, सुमन जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री अरूण वोरा ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. बालाराम जोशी के बताए मार्ग पर विद्यार्थियों को चलने का आह्वान किया। महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने अपने उद्बोधन में स्व. जोशी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आदर्श कन्या शाला का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर समर्पित करते हुए बड़ा गर्व की अनुभूति हो रही है। स्वागत भाषण संस्था प्रमुख डॉ. कृष्णा अग्रवाल ने दिया। पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली शाला की गौरव कु. सानिया मरकाम का सम्मान अतिथियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों के द्वारा किया गया। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले माही गुप्ता, देविका बंछोर का सम्मान एवं पुस्तक व गणवेश वितरण मिडिल के छात्राओं एवं कक्षा नवमी के छात्राओं को किया गया।
इस अवसर पर छात्र संघ के पदाधिकारियों शपथ के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी के अतुल्य योगदान को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर खण्डेवाल ने स्व. बालाराम जोशी के बलिदानों को स्मरण करते हुए परम्परा का निवर्हन करने को कहा। प्रधान पाठक श्रीहरि शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा शाला के कक्ष क्रमांक 04 में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]