घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कटौती पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

[adsforwp id="60"]

दुर्ग माया बेलचंदन ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कटौती पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया है.माया बेलचंदन ने मोदी कैबिनेट के इस निर्णय को रक्षाबंधन के अवसर पर देश की करोड़ों माताओं-बहनों के रूप में मातृ शक्ति के लिए ‘विशिष्ट उपहार’ बताया है.।गौरतलब है कि रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले केंद्रीय शासन ने लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती कर दी है, जिससे महंगाई से परेशान आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी.*
*फैसले को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन ने ‘अभिनंदनीय’ और आमजन के लिए ‘सुगम व सुखद’ बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया. इसके अतिरिक्त, उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन दिए जाने के फैसले को लेकर भी माया बेलचंदन ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन की प्रशंसा की है.प्रधानमंत्री ने लिया ऐतिहासिक निर्णय*
*माया बेलचंदन ने कहा कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर केंद्रीय कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. उज्जवला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपये की छूट और 75 लाख नए कनेक्शन देने की योजना अभिनंदनीय निर्णय है. इससे देश के अंदर 10 करोड़ 35 लाख लाभार्थी सीधे सीधे लाभान्वित होंगे.।इससे देश के बड़े वर्ग को लाभ मिलेगा.*

दुर्ग ग्रामीण रिपोर्टर–एम डी युसूफ खान -9179799491

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]