भिलाई , शनिवार रविवार की दरमियांन रात हुडको स्थित एसबीआई के तीन एटीएम को गैस कटर से काट कर लाखों रुपए लेकर फरार होने वाले मेवाती गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए पुलिस ने अलग-अलग छः टीम बनाई गई है। स्थानीय स्तर पर एक टीम खोजबीन में जुटी हुई है। वहीं अन्य पांच टीमे विभिन्न क्षेत्रों में मेवाती गिरोह की जानकारी खोजने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्य भिलाई दुर्ग में घटना को अंजाम देने के बाद कार से महाराष्ट्र की ओर फरार हुए हैं।
जाते समय रास्ते में राजनांदगांव के एक एटीएम में भी घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के मेवाती गिरोह जिस एटीएम में सुरक्षा गार्ड नहीं होते हैं। वहीं घटना को अंजाम दिया करते हैं। गिरोह के सदस्य इसके लिए पहले रेकीकर क्षेत्र की सारी जानकारियां इकट्ठा करने के बाद एक साथ धावा बोलते हैं।
मेवाती गिरोह के सदस्य मुंह पर कपड़ा बांधकर ही पहुंचाते हैं। उनका यह पैटर्न है। गिरोह के सदस्यों का काम एक गैस कटर से एटीएम को काटना है दूसरा उस पर पानी डालता जिससे नोट ना जले आरोपियों द्वारा हमेशा 10- 12 मिनट में घटना को अंजाम देकर फरार हो जाया करते हैं। हरियाणा के मेवात में रहने वाले युवक अपना गिरोह तैयार कर देशभर में घूम-घूम कर इस तरह के वारदातों को अंजाम दिया करते हैं। घटना की शिकायत एसबीआई प्रबंधन जुनवानी निवासी माधव नंदा परीदा ने सोमवार को किया है। मामले में पुलिस ने धारा 457, 380, 436 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
एटीएम के कैमरे पर किया ब्लैक स्प्रे
मेवाती गिरोह के सदस्य ने पहले वार्ड 70 हुडको के एसबीआई एटीएम में घुसते ही लगे सीसी कैमरा पर ब्लैक स्प्रे कर काला कर दिया इसके बाद दूसरा युवक गैस कटर गन लेकर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद एटीएम बॉक्स को काटकर नोटों से भरे ट्रे को बाहर निकाला वे लोग ट्रे सहित कैश अपने साथ ले गए एटीएम रूम को आग हवाले कर दिया। तीन एटीएम में मिलन चौक. दशहरा मैदान. और बोरसी पद्मनाथपुर में एक साथ बड़ी वारदात को अंजाम दिया
जारी है तलाश
अलग-अलग टीम बनाई गई है सीसी कैमरा में फुटेज भी पुलिस को मिले हैं। इस आधार पर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है बाहरी गिरोह घटना को अंजाम दिया है ।






