कांग्रेस व भाजपा में दिखा दावेदारों का धार्मिक आयोजन, टिकट की मांग को लेकर भगवान के शरण में प्रत्याशी,समर्थक भी जुट रहे भगवान को मनाने

[adsforwp id="60"]

बिंद्रानवागढ़:-बिंद्रानवागढ में कांग्रेस भाजपा दोनो पार्टी के प्रत्याशी का एलान होना बाकी है। पार्टी अपने स्तर पर सर्वे व फीडबैक ले चुकी है,नाम का ऐलान बाकी है। ऐसे में कांग्रेस से प्रबल दावेदार माने जा रहे मूंगझर के लोकेंद्र कोमर्रा का नाम प्रत्याशी के लिए घोषित हो इसी कामना से आज सैकड़ों समर्थक उनके गृह ग्राम में स्थित शिवालय में अभिशेष व यज्ञ कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश किया। इस धार्मिक आयोजन में देवभोग मैनपुर ब्लॉक के 30 से भी ज्यादा गांव से पुजारी,पटेल,सिरहा व ग्राम प्रमुख सैकड़ों संख्या में जुटे थे। पूजन के बाद भंडारे लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
क्षेत्रीय समस्या दूर करने देवभोग को प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी:-पूजन के बाद पहुंचे अतिथियों ने बैठक कर देवभोग से दावेदारी को जायज बताया। चर्चा में कहा गया की भाजपा देवभोग अंचल व उससे जुड़े गांव से प्रत्याशी बनाकर हमेशा देवभोग क्षेत्र का वोट एक तरफा हासिल कर लेती है। इसके विपरित कांग्रेस ऐसा नहीं करती। लोगों ने भाजपा को मौका दिया लेकिन देवभोग का विकास जस का तस है। इस बार इस क्षेत्र से एक शिक्षाविद,पढ़ा लिखा व सुलझा व्यक्ति दावेदारी कर रहा है,उसे टिकट दिया जाना चाहिए। मौजूद लोगों ने कोमर्रा का समर्थन किया। मटिया के हरदयाल नागेश, चिचिया के छगनसिंह सोम, मूढ़घेलमाल के बलमत, मूड़ागांव के देवचंद ध्रुवा,चनाभठा के सुखदेव, मूंगझर के पदुराम पटेल समेत मौजूद समस्त झाखर पूजारी ने लोकेंद्र कोमर्रा को प्रत्याशी बनाए जाने की कामना किया है।

नवाखाई में जुटे अनुयाई ने कहा बाबा बेहतर हैं:-दो दिन पहले भाजपा के प्रबल दावेदार माने जा रहे कांडसर के बाबा उदयनाथ के आश्रम में नवाखाई पर्व की शुरुवात किया गया।गेरुवा वस्त्र धारण करने वाले उनके सैकड़ों अनुयाई पुराना वस्त्र त्याग कर नया धारण किया। फिर महिला आलेख का माथा टेक कर बाबा उदय नाथ को भाजपा प्रत्याशी बनने में सफलता मिलने की कामना किया। सभी ने बाबा उदयनाथ के हाथो नवा अन्न प्रसाद रूप में ग्रहण किया फिर,बाबा उदयनाथ को प्रत्याशी बनाए जाने की कामना व प्रत्याशी बनने पर भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प भी लिया।बाबा के अनुयाई बैधराज,डमरूधर,यशवंत,गजानंद,दिनेश ने कहा की सन्यासी से बेहतर शासक दूसरा नही हो सकता। जो अपना सर्वस्व त्याग दिया हो,जिसे किसी का मोह नहीं हो,वही क्षेत्र के साथ न्याय कर सकते हैं।अनुयाई ने इस आशय का एक विडियो भी सोशल मिडिया में वायरल किया है,या रामायण के किस्किंधा कांड में सुग्रीव राम संवाद का है।

Leave a Comment