प्रार्थी रमेश कुमार मन्नेवार उम्र 38 साल निवासी बालपुर थाना चाम्पा द्वारा दिनांक 25.08.2023 को लिखित आवेदन आरोपी विधान बैरागी, पुरुषोत्तम पटेल, भजन पटेल, वर्षा रानी शर्मा एवं उसके 01 अन्य साथी द्वारा प्रार्थी रमेश कुमार, रूपेश कुमार दोनो निवासी बालपुर एवं अजित कुमार साहू निवासी महुदा को रेलवे विभाग में नौकरी लगाने के नाम से रमेश तथा रूपेश से 22 लाख रूपया अजित कुमार साहू से 14 लाख रूपया ठगी कर धोखाधड़ी कियें है किन्तु आज दिनांक तक नौकरी नही लगाया है, पैसा वापस मांगने पर नहीं दिया जा रहा है कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 429 / 2023 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी विधान बैरागी, पुरूषोत्तम पटेल, भजन पटेल, वर्षा रानी शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना-अपना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट






