शिवरीनारायण एवं मुलमुला क्षेत्र के ग्रामों में अवैध रूप से शराब बिक्री किया जाता है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया पाया गया कि *थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम तनौद में आरोपी रामसिंह सूर्यवंशी के कब्जे से 50 लीटर, ग्राम कुकदा निवासी आरोपी संजय कुमार टंडन के कब्जे से 250 लीटर थाना मुलमुला क्षेत्र सबरिया डेरा के आरोपी राजेश कुमार के कब्जे से 60 लीटर, ग्राम तागा निवासी इंदल प्रसाद यादव के कब्जे से 10 लीटर इस प्रकार जुमला कच्ची महुआ शराब 370 लीटर बरामद किया गया है*।
आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से आरोपी (01) रामसिंह सूर्यवंशी उम्र 50 साल निवासी तनौद (02) संजय कुमार टंडन उम्र 30 साल निवासी कुकदा के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में तथा आरोपी (03) राजेश कुमार उम्र 34 साल निवासी सबरिया डेरा मुलमुला (04) इंदल प्रसाद यादव उम्र 40 साल निवासी तागा खमरिया पार के विरूद्ध थाना मुमुला में आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 26.08.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट






