बारात में नाचने की बात को लेकर प्राणघातक हमला करने वाला फरार गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

ग्राम सत्तीगुड़ी में ग्राम कुचेना जिला कोरबा से रात्रि में बरात आया था, जिसमें नाचने की बात को लेकर गांव वाले तथा बरातियों के मध्य विवाद हो गया जिसमें आरोपी दुर्गेश कंवर उम्र 22 साल निवासी कुचैना थाना कुसमुंडा एवं लालु उर्फ अजीत उम्र 25 साल निवासी नेवरियापारा पाली हाल भेलवाडीह थाना कटघोरा जिला कोरबा तथा उनके 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या करने के उद्देय से सत्यम् कंवर, छबीलाल कंवर निवासी सतिगुड़ी को प्राणघातक हमला कर फरार हो गयें हमला करने से आहत् सत्यम् कंवर, छबीलाल कंवर का सिर में गंभीर चोट आने से तत्काल उनके परिजनों द्वारा एनकेएच चाम्पा अस्पताल ले गयें, आहत छबीलाल कंवर का हालात बिगड़ने पर डाक्टर साहब द्वारा बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किये थे, कि सूचना पर चौकी पंतोरा में आरोपी लालु उर्फ अजीत एवं उनके 03 अन्य साथियों के विरूद्ध दिनांक 29.06.2023 को अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी दुर्गेश कंवर उम्र 22 साल निवासी कुचैना थाना कुसमुंडा जो अपने सकुनत पर है जिसको घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किये जाने से तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से गिरफ्तार कर दिनांक 09.08.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]