रास्ता रोककर लूट करने वाला फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

जांजगीर चांपा
दिनांक 29/06/23 को प्रार्थी अजय कुमार कुशवाहा निवासी बनारी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 29.06.23 को शाम के समय राशन लेने पुटपुरा गया हुआ था जो वापस आते समय रास्ते पुटपुरा नाला के पास पुटपुरा निवासी कुमार ऊर्फ रोबोट और उसका एक अन्य साथी प्रार्थी के मोटर सायकल को सामने से रोककर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए चाकू दिखाकर डराते हुए प्रार्थी के पेंट के जेब में रखे 20,000/रूपये को लूट कर ले गए है की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 431/23 कायम कर विवेचना किया गया।
आरोपियों द्वारा घटना घटित कर अपने सकुनत से फरार था जिसकी लगातार पता तलाश किया जा रहा था मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कुमार उर्फ रोबोट अपने घर पुटपुरा आया हुआ है की सूचना पर आरोपी के निवास स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रार्थी से 20,000/रूपए लूट करना अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी द्वारा अपने मेमोरंडम में लूट किए 20 हजार को आपस में 10-10 हजार रुपए बांटना तथा बटवारा 10 हजार रुपए में से 09 हजार खर्च करना बताया जाने से आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से बचा हुआ 1,000/ रूपए को ग्वाहों के समक्ष बरामद किया गया शेष रकम को खर्च करना बताया। प्रकरण के एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पता तलास जारी है
आरोपी कुमार ऊर्फ रोबोट उम्र 20 वर्ष निवासी पुटपुरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत को गिरफ्तार कर दिनांक 06.08.23 को न्यायिक भेजा गया हैं।

जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]