36 पेटी अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 40 हजार ,

[adsforwp id="60"]

बिलासपुर, हिर्री पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36 पेटी अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार किया है, आरोपियों ने बताया कि प्रति पेटी 500 रुपए कमीशन में शराब खपाते थे। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 40 हजार बताई जा रही है।
हिर्री पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेलमुंडी में अवैध शराब का मामला उजागर किया है, जानकारी के अनुसार ग्राम बेलमुंडी निवासी विक्रम कौशिक एवं आदित्य कौशिक द्वारा अपने घर में बड़े पैमाने पर अवैध शराब संग्रहित कर उसे 500 सौ रुपये प्रति पेटी कमीशन के हिसाब से कोचियों के जरिए बिकवाया जाता था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर उनके घर से धर दबोचा। युवकों से पुलिस ने 36 पेटी देसी शराब जप्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 40 हजार बताई जा रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]