दुर्ग, प्रार्थी ताराचंद वर्मा पिता स्व.कार्तिक राम वर्मा निवासी बीएसएनएल कॉलोनी सेक्टर 05 भिलाई ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज करायी कि टेलीकॉम फैक्ट्री हथखोज में नौकरी करता है दिनांक 21.07.2023 को रात्रि 10 बजे से सुबह 06 तक रात्रि डियूटी पर कंपनी के गार्डो के साथ सुरक्षा डियूटी पर फैक्ट्री के अंदर घूम रहा था, कि देखा लुकमान कबाड़ी, सागर शर्मा, सुखदेव सिंह, अरबाज सिद्धिकी, इंदर सिंह, बाबू लाल एवं 10-11 साथी फैक्ट्री के अंदर घूसकर फैक्ट्री के गोदाम में रखे नट-बोल्ट-वायसर तकरीबन 02 टन लोहा को चोरी कर बोरी मे भरकर स्टोर रूम में रखे थे जिसे ले जा रहे थे। रोक-टोक करने पर पथराव करने लगे जिससे ये लोग पीछे हट गये, कि रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई अपराध क्रमांक- 268/2023 धारा 457,380,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया।
टेलीकॉम कंपनी में घटित उक्त नकबजनी की घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय शलभ सिन्हा (भा.पु.़से.) द्वारा माल-मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देष प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (षहर) संजय धु्रव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) आषीष कुमार बंछोर (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं एण्टी क्राईम सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व मंे ए.सी.सी.यू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया।






