पर्यटन स्थल के झील में एक युवक की डूबने से मौत, गोताखोरों की टीम कल से मृतक की तलाश में जुटी , जाने कंहा की है घटना , देखे पूरी रिपोर्ट

[adsforwp id="60"]

जिले के केनापारा पर्यटन स्थल के झील में एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। दरअसल बीते सोमवार को भैयाथान निवासी जयप्रकाश केनापारा में कांवर यात्रा में शामिल होकर आया था।
जहां केनापारा पर्यटन स्थल में मृतक जयप्रकाश अपने जीजा के साथ बोटिंग करने पहुंचा और झील के बीच में पहुंचते ही पानी में छलांग लगा दिया। पानी में छलांग लगाते ही वह डूब गया
जानकारी के बाद गोताखोरों की टीम बीते कल से मृतक की तलाश में जुटी थी। आज सूरजपुर और अम्बिकापुर की एसडीआरएफ की टीम ने अंडर वाटर कैमरे की मदद से शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। फिलहाल मौके पर पहुंची जयनगर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]