पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण का हो रहा भव्य आयोजन, कथा सुनने उमड़ रही भक्तों की भीड़, जाने कंहा और कब तक होगी ये कथा का आयोजन

[adsforwp id="60"]

तिल्दा नेवरा 1 अगस्त से 7 अगस्त तक तिल्दा नेवरा में स्थित BNB हाई स्कूल ग्राउंड (दशहरा मैदान) में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण का आयोजन किया गया है जिसका आज प्रथम दिन। प्रथम दिन की कथा दोपहर दो बजे से शुरू होगी।

सोमवार शाम को हुआ पंडित प्रदीप मिश्रा का आगमन

बता दें कि, कल शाम 6:00 बजे अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा रायपुर एयरपोर्ट में आगमन हुआ। इसके बाद नेवरा के आयोजक समिति के सदस्यों द्वारा एयरपोर्ट में पुष्पगुच्छ देकर पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया गया। रायपुर एयरपोर्ट से पंडित प्रदीप मिश्रा रात्रि 9:00 बजे तिल्दा नेवरा पहुंचे। पंडित प्रदीप मिश्रा के आगमन के बाद भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। बाजे गाजे के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि 1 अगस्त से 7 अगस्त तक दोपहर 2:00 बजे से 5 बजे तक पंडित प्रदीप मिश्रा तिल्दा-नेवरा के दशहरा मैदान में शिव महापुराण कथा सुनाएंगे।

सैकड़ों पुलिस कर्मियों की लगी ड्यूटी

भक्तों के आवागमन को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैकड़ों पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस वालों के साथ ही हजारों वॉलिंटियर्स निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा दे रहे हैं। बता दें कि, शिव महापुराण कथा शुरू होने के दो दिन पहले ही शिव भक्तों का आना शुरू हो गया था और अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले दिन की कथा में शामिल होने के लिए लगभग दो लाख लोग कथा स्थल पहुंचेंगे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]