गड्ढों से जद्दोजहद करते गुजर रहा ट्रेलर का अचानक बीच सड़क पर हुए दो टुकडे, घटना से लगी लम्बी कतार, मुख्य मार्ग हुआ जाम, कंहा हुई ये घटना,कैसे घटी दुर्घटना देखे ये रिपोर्ट

[adsforwp id="60"]

कोरबा-चांपा मार्ग में गड्ढों से जद्दोजहद करते गुजर रहा एक ट्रेलर अचानक बीच सड़क पर दो टुकड़ों में बंटकर अलग हो गया। भारी वाहन इस तरह अनियंत्रित हुआ कि वह मुख्य मार्ग को ठप्प करते हुए मार्ग के बीचों-बीच आ फंसा।
इसकी वजह से कोरबा-चांपा स्टेट हाइवे पर ट्रैफिक जाम लग गया और दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। गनीमत यह रही कि उस वक्त वहां से कोई अन्य वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा जानलेवा दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। हालांकि आने-जाने वाले राहगीर घंटों तक इस परेशानी से जूझते रहे।
इस घटना में चालक या किसी अन्य के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के समय उसके करीब कोई और वाहन नहीं था और न ही कोई राहगीर गुजर रहा था। बारिश के मौसम में बदहाल सड़कों और उनमें दिखाई देने वाले असंख्य गड्ढों से आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क के किनारों पर पेंच फीलिंग नहीं होने से भी हादसे का डर बना रहता है

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]