प्रोफेशनल तरीके से बाइक चोरी की घटना को अंजामदेने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के पास से 40 गाड़ियाँ जप्त, देखे ये रिपोर्ट

[adsforwp id="60"]

रायपुर,1 अगस्त । राजधानी में बाइक चोरी करने वाले आरोपित राहुल वर्मा को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह एक इंजीनियर है। उसके पास से चोरी की 40 गाड़ियां जब्त की गई हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से यह बाइक चोरी किया था। जहां तेल खत्‍म हो जाता वहीं गाड़ी को छोड़कर दूसरी चुराकर ले जाता था।

प्रोफेशनल तरीके से बाइक चोरी की घटना को देता था अंजाम
बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपित पूर्व में इंजीनियर की नौकरी कर चुका है। आरोपित के खिलाफ चोरी के 16 दोपहिया वाहनों में थाना सिविल लाइन, आजाद चौक, न्यू राजेन्द्र नगर, देवेन्द्र नगर, खम्हारडीह, कोतवाली, सरस्वती नगर, पंडरी और थाना जीआरपी रायपुर में अपराध कायम है।

मंगलवार को रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और एएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने मामले का राजफाश किया। उन्होंने बताया कि शहर में बाइक चोरी को रोकने के लिए अलग टीम बनाई गई है। टीम को सूचना मिली कि कोई ऐसा चोर है जो बाइक चोरी करता है और पेट्रोल खत्म होने पर वह वहीं छोड़ कर दूसरी चोरी कर फरार हो जाता है। ऐसे में टीम जांच में जुटी और उसके सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके बाद आरोपित को पकड़ा गया। उससे पूछताछ में जहां-जहां चोरी की बाइक को रखा था बताया है, वहां से गाड़ियां बरामद की गई। वहीं अन्य की पतासाजी में टीम लगी है।

आरोपित राहुल वर्मा शातिर दोपहिया वाहन चोर है। जो वाहन को एक स्थान से चोरी कर दूसरे स्थान पर जाकर चोरी की पहली वाहन पेट्रोल समाप्त होने पर उसी स्थान पर छोड़कर दूसरे स्थान में खड़े दोपहिया वाहन को चोरी कर ले जाता था।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]