जिले के 05 प्र.आरक्षक बने सहायक उपनिरीक्ष

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के स्थापना बोर्ड के आदेश द्वारा जिले के प्रधान आरक्षक अश्वनी राठौर, सरोज पाटले, शेख शफी उल्लाह, भुवनेश्वर राठौर, प्रतिभा राठौर को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किये जाने पर, पदोन्नत हुए सभी प्रधान आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टार लगाया गया. जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लेने पहुँची संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी से आशीर्वाद लेने संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा ,विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवस्तव, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल यादव जी के साथ हम सभी युवा कांग्रेस के साथी उनके निवास स्थल पहुंचे एवं उनसे मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया उसके बाद उनके साथ … Read more

निर्यातकों और कालाबाजारियों के हित में लगाया गया है प्याज पर निर्यात शुल्क, केंद्र सरकार खुद करें प्याज का भंडारण — किसान सभा

रायपुर। केंद्र सरकार की ओर से प्याज पर लगाया गया 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क न तो घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता को सुनिश्चित करेगा और न ही उपभोक्ताओं को महंगाई की मार से बचायेगा। यह शुल्क केवल और केवल निर्यातक व्यापारियों और कालाबाजारियों की तिजोरियों को भरने के लिए लगाया गया है। हाल ही … Read more

चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय और निजी कॉलेजों में वर्ष 2023 शैक्षणिक सत्र में विभिन्न नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त तक, इच्छुक अभ्यर्थी कर सकते हैआवेदन

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय और निजी कॉलेजों में वर्ष 2023 शैक्षणिक सत्र में विभिन्न नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 27 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। अब इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन ऑनलाईन 27 अगस्त शाम 5 बजे तक भर … Read more

मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बालोद, जिले के मां बहादुर कलारीन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता के अंतर्गत शपथ प्रदान किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया … Read more

जिला अस्पताल बालोद में जीवनदीप समिति तथा एनएचएम कर्मचारी भर्ती में अनियमिता एवं भ्रष्टाचार किये जाने का उठ रहा प्रश्न , आखिर क्या है मामला, देखे ये रिपोर्ट

जिला अस्पताल बालोद में जीवनदीप समिति तथा एनएचएम कर्मचारी भर्ती में अनियमिता एवं भ्रष्टाचार किये जाने का प्रश्न उठाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर जीवनदीप समिति एवं आयुष्मान कार्ड बॉलकिंग हेतु ना तो कोई कम्प्युटर ऑपरेटर और ना ही कोई कर्मचारी की नियुक्ति की गयी है। उन्होंने … Read more

दिल्लीवार कुर्मी समाज के 40 से अधिक लोगो ने दिया टिकट के लिए आवेदन पार्टी से चाहते है अपना वाजिब हक

दुर्ग ,छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी के लिहाज से दिल्लीवार कुर्मी समाज भी मैदान में ताल ठोक रहा है। धमधा से लेकर अंबागढ़ चौकी और राजिम तक दिल्लीवार कुर्मी समाज के लगभग 40 लोगो ने कांग्रेस से अपनी दावेदारी का आवेदन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को सौपा है। दिल्लीवार समाज के नेताओं … Read more

पीएम आवास को पूर्ण कराने हितग्राहियों के पास पहुंची जिला पंचायत सीईओ

जांजगीर चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के मकानों को बनाए जाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को जिपं सीईओ ने बम्हनीडीह में पिपरदा, खपरीडीह, पोडीशंकर, सोनाईडीह के पीएम आवास निर्माण … Read more

सफलता की कहानी , दानीकोकड़ी में बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है पेवर ब्लॉक यूनिट, युवाओं को मिल रहा रोजगार, लगभग 3 लाख रूपए तक के पेवर ब्लॉक के प्राप्त हुए आर्डर, ग्राम मोहंदी में होगी 31 हजार 500 नग पेवर ब्लॉक यूनिट सप्लाई

  दुर्ग,  जिले के धमधा विकासखण्ड में 2 करोड़ की लागत से ग्राम दानीकोकड़ी में लगभग तीन एकड़ क्षेत्र में रीपा केन्द्र स्थापित किया गया है। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन के मार्गदर्शन में शिक्षित युवाओं द्वारा बड़े पैमाने पर पेवर ब्लॉक यूनिट तैयार किया जा रहा है। … Read more

जिले में अब तक 578.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 744.6 मिमी पाटन तहसील में

  जिले में 1 जून से 25 अगस्त तक 578.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 744.6 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 328.5 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में … Read more