दरबार मोखली भाजपा मंडल द्वारा कश्मीर पहलगांव में हुए आतंकी हमले का किया विरोध प्रदर्शन ,शहीद पर्यटकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शामिल हुए सैकड़ो कार्यकर्त्ता व आम नागरिक

दरबार मोखली भाजपा मंडल द्वारा कश्मीर पहलगांव में हुए आतंकी हमले पर किया विरोध प्रदर्शन व शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने दरबार मोखली मंडल द्वारा श्रद्धांजलि समारोह स्व,केजू राम वर्मा चौक गाड़ाडीह मे किया गया.जिसमें भारतीय जनता पार्टीदरबार मोखली मंडल के मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू पूर्व मंडल अध्यक्षखेमलाल साहू श्री पोशुराम निर्मलकर परखत … Read more

विश्व मलेरिया दिवस के संबंध में हुई बैठक

दुर्ग, 26 अप्रैल 2025/ विश्व मलेरिया दिवस के संबंध में विगत 25 अप्रैल 2025 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के सभागार में बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ. मनोज दानी एवं प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी दुर्ग डॉ. श्रवण दोनेरिया द्वारा जिला मलेरिया कार्यालय दुर्ग के अधीन फील्ड में … Read more

कलेक्टर श्री सिंह ने बीज प्रक्रिया केन्द्र का किया निरीक्षण

दुर्ग, 26 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज जिले के रूआबांधा स्थित बीज प्रक्रिया केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीज उत्पादक कृषक प्रक्षेत्रों में बीज उत्पादन कार्यक्रम के पंजीयन से भुगतान तक की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी ली तथा बीज उत्पादक कृषकों के लंबित देयकों का तत्काल भुगतान करने के … Read more

कश्मीर हमले के विरोध में छ ग़ सर्व आदिवासी समाज ने गुण्डरदेही में दी मौन श्रद्धांजलि

गुण्डरदेही/छ. ग. सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद के द्वारा कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले का विरोध किया गया इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को धमतरी चौक गुण्डरदेही में मौन श्रद्धांजलि दी गई एवं दोषियों पर शक्त कार्यवाही की मांग की गई छ. ग. सर्व आदिवासी समाज ने इस घटना की निंदा की, … Read more

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद मनोज तिवारी ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर श्री तिवारी का पारंपरिक शाल ओढ़ाकर तथा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट बेलमेटल कला से निर्मित नंदी की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री … Read more

166 पुरुष और 36 महिला बंदियों ने नौ दिनों का रखा उपवास

दुर्ग, 25 अप्रैल 2025/ नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले की केंद्रीय जेल पूरी तरह भक्तिमय हो गई। मां दुर्गा की आराधना में लीन यहां के 166 पुरुष और 36 महिला बंदियों ने पूरे नौ दिनों का उपवास रखा, जबकि 68 अन्य बंदियों ने पहले दिन, पंचमी और नवमी का उपवास किया। जेल परिसर में … Read more

गर्मी व लू से बचाव के लिए प्रशासन की एडवाइजरी -लू के लक्षण और इससे बचाव के उपाय बताने आयोजित होंगे जन जागरूकता कार्यक्रम

दुर्ग, 25 अप्रैल 2025/ ग्रीष्म ऋतु वर्ष 2025 को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विस्तृत दिशानिर्देश जारी किये गये हैं। जिसमें लू के लक्षण, लू से बचाव के उपाय, प्रारंभिक उपचार और आवश्यक सांवधानियां संबंधी आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों को लू के लक्षण, लू से बचाव, लू लगने … Read more

सीपेट रायपुर में संचालित कोर्सेस के संबंध में मार्गदर्शन शिविर का हुआ आयोजन, प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई और परीक्षा तिथि 8 जून

दुर्ग, 25 अप्रैल 2025/ जेआरडी हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्ग में आज सीपेट (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) रायपुर में संचालित कोर्सेस के संबंध में मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 विद्यार्थी व 50 शिक्षक समेत 200 लोग शामिल हुए। शिविर में सीपेट रायपुर के व्याख्याता (मेकेनिकल) श्री विभोर कुलभजे … Read more

जिला दण्डाधिकारी ने बदमाश को किया जिला बदर* – एक वर्ष की अवधि तक जिले की सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से बाहर रहने के दिए आदेश

दुर्ग, 25 अप्रैल 2025/ जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क) (ख) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त विक्की चंद्राकर को एक वर्ष की अवधि तक जिले की सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से बाहर रहने आदेशित किया है। जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत … Read more

डोंगरगढ़ रोपवे हादसा, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एवं अन्य नेता गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में बड़ा हादसा हो गया जब रोपवे की एक ट्रॉली अचानक रस्सी से टूटकर नीचे गिर गई। इस ट्रॉली में बीजेपी नेता रामसेवक पैकरा और प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा सवार थे। घटना के दौरान रामसेवक पैकरा सुरक्षित बच गए, लेकिन भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे … Read more