साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव -साहू मित्र सभा भवन हेतु 20 लाख रुपए की घोषणा की

दुर्ग, 01 दिसंबर 2024/ साहू मित्र सभा भिलाई नगर के तत्वाधान में 1 दिसंबर को साहू सांस्कृतिक सदन जीई रोड सुपेला भिलाई नगर में साहू समाज के 21वें युवक-युवती परिचय सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। … Read more

रूंगटा पब्लिक स्कूल वार्षिक दिवस समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव, प्रदर्शनी और वार्षिक उत्सव का किया उदघाटन ,रूंगटा क्रिकेट अकादमी का भी उदघाटन

दुर्ग, 01 दिसम्बर 2024/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के भिलाई स्थित रूंगटा पब्लिक स्कूल के वार्षिक दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने स्कूल के वार्षिक उत्सव और प्रदर्शनी का उदघाटन किया। प्रदर्शनी छात्रों को मॉडल, चार्ट प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रही है। यह छात्रों के लिए नया … Read more

बकरीपालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

दुर्ग, 01 दिसम्बर 2024/ पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनू विश्वविदयालय अंजोरा दुर्ग में जिला पंचायत बीजापुर के अनुरोध पर राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन अंतर्गत बीजापुर के पशु सखी एवं किसानों के लिये तीन दिवसीय ”बकरीपालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास” में प्रशिक्षण कार्यक्रम विगत 27 से 29 नवंबर 2024 तक … Read more

पावरग्रिड पश्चिम क्षेत्र कुम्हारी द्वारा स्कूली बच्चों के लिए राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2024 का आयोजन – रायगढ़ के आयुष साहू और भिलाई के वत्सल सोनवानी राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में छत्तीसगढ राज्य का करेंगे प्रतिनिधित्व

दुर्ग, 30 नवम्बर 2024/ पावरग्रिड पॅश्चिम क्षेत्र-1 के कुम्हारी उपकेंद्र द्वारा विगत 27 नवम्बर को छतीसगढ के स्कूली बच्चों के लिए ऊर्जा संरक्षण विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता के तीसरे और आखिरी चरण में राज्य के विभिन्न स्कूलों से ए-वर्ग में कक्षा 5 से कक्षा-7 तक के 50 तथा … Read more

धान खरीदी की नई नीति से किसानों के जीवन में आई नयी आशा

दुर्ग, 30 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के ऐतिहासिक निर्णय ने राज्य के किसानों के जीवन में नई उम्मीदें जगाई हैं। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की समर्थन मूल्य पर एवं 21 क्वि. प्रति एकड़ खरीदी ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। यह निर्णय न केवल किसानों की मेहनत का … Read more

आदर्श संकुल संगठन का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

दुर्ग, 30 नवम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे के मार्गदर्शन में आदर्श संकुल संगठन का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण डीपीआरसी अंजोरा में आयोजित किया गया। आयोजन में जिले के प्रत्येक जनपद से एक-एक संकुल संगठन को आदर्श संकुल संगठन बनाए जाने … Read more

युवोदय स्वयंसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर-किशोरी सशक्तिकरण एवं बाल सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

दुर्ग, 30 नवम्बर 2024/ जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में युवोदय स्वयंसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर-किशोरी सशक्तिकरण एवं बाल सुरक्षा पर संकुल समन्वयक एवं नोडल शिक्षकों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों के समग्र विकास, उनकी सुरक्षा एवं समाज में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना … Read more

संभागायुक्त श्री राठौर ने अपराधी को केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध करने दिये आदेश

दुर्ग, दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग के प्रतिवेदन पर स्वापक, औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार, निवारण अधिनियम-1988 की धारा-3 सहपठित धारा-11 के तहत न्यायालयीन आदेश पारित कर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दुर्गा अम्मा निवासी बालाजी नगर मंदिर के पास खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग को 06 माह के लिए … Read more

सफलता की कहानी, पशुपालन व्यवसाय से शुभम यादव की आर्थिक स्तर में हुई सुधार, गौपालन से एक लाख 30 हजार रुपये की आय अर्जित की

दुर्ग, ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन न केवल आय का महत्वपूर्ण जरिया है, बल्कि इससे रोजगार भी मिलता है। ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था में पशुपालन का महत्वपूर्ण स्थान है। राज्य सरकार ने ग्रामीण आय बढ़ाने और कृषि विविधीकरण को सहयोग देने में पशुपालन के महत्व पर जोर दिया। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने प्रति पशु उत्पादकता में … Read more

चरोदा के आदर्श नगर में उल्टी दस्त की स्थिति नियंत्रण में

दुर्ग, नगर निगम भिलाई-चरोदा के वार्ड नंबर 23 एस.एस.के. आदर्श नगर चरोदा में 27 नवम्बर 2024 को उल्टी-दस्त की आऊटब्रेक की सूचना प्राप्त होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशानुसार प्रभारी जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एन.एच.एम. डॉ. भूमिका वर्मा के मार्गदर्शन में 28 नवम्बर 2024 … Read more