तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल पाकर मनराखन के खिले चेहरे

जांजगीर-चांपा एक सितंबर 2023/ चलनशीलता दिव्यांगता से ग्रसित ग्राम कुटरा के मनराखन कश्यप, पिता रामचरण कश्यप द्वारा आज कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर बैटरी चलित ट्रायसायकल की मांग की गई। जिस पर अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने उनकी मांग पर संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल उपसंचालक समाज कल्याण को बैटरी चलित ट्रायसायकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। … Read more

विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर दुर्ग आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही ,19 पेटी मध्यप्रदेश प्रांत की अवैध शराब जप्त,

आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2023 के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण, परिवहन एवं विक्रय को नियंत्रित किये जाने हेतु आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग ने जानकारी दी कि 31 अगस्त 2023 को सेक्टर 6 बैंक कॉलोनी भिलाई में अवैध शराब की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत् कार्यवाही कर कुल … Read more

रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.के. राउत ने ली भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा जांजगीर की बैठक

जांजगीर-चांपा एक सितम्बर 2023/ राज्य रेडक्रॉस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह जनरल सेक्रेटरी एम.के. राउत की अध्यक्षता एवं चेयरमेन श्री अशोक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूल एवं कालेजो के छात्राओं को फर्स्ट एड प्रशिक्षण दिया जाना, ब्लड डोनेट हेतु जन जागरूकता, प्रत्येक गांवो में … Read more

जुआ खेलते 13 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, होटल में खेल रहे थे जुआ

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल नरेश पैलेस में जुआ खेलते 13 आरोपियों को पकड़ा गया रंगेहाथ। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 31,300/- रूपये एवं ताशपत्ती किया गया है जप्त। आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 287, 288, 289/23 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 04 का अपराध किया गया है पंजीबद्ध। … Read more

स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां, ग्राम अंडा के स्कूल व्याख्याता के बिदाई समारोह के बाद साफ सफाई भूले स्कूल प्रबंधक,- कार्यक्रम के दूसरे दिन भी पानी पाऊच,बाटल व कचरा शाला प्रांगण में पड़ा रहा

अंडा / शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अंडा के मैदान पर 31 अगस्त को व्याख्याता छगनलाल चंद्राकर के रिटायरमेंट के अवसर पर बिदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर स्कूल में जश्न का माहौल था। हाईस्कूल व मिडिल स्कूल के शाला विकास समिति, शिक्षकगण, स्कूल के बच्चों ने अपने शिक्षक को भावभीनी बिदाई-दी … Read more

छत्तीसगढ़ फिनस्विमिंग टीम के 45 खिलाड़ियों और कोच मैनेजर सहित रवाना, महाराष्ट्र के पुणे में 3rd फिनस्विमिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में लेंगे भाग

दुर्ग। छत्तीसगढ़ फिनस्विमिंग एसोसिएशन जो कि तैराकी का नया खेल प्रारंभ हुआ है छत्तीसगढ़ फिनस्विमिंग टीम के 45 खिलाड़ियों और कोच मैनेजर सहित आज 1 सितंबर को दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना होंगे।यह प्रतियोगिता सभी वर्गों में महाराष्ट्र के पुणे शहर में 3rd फिनस्विमिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जो 3 सितम्बर से 5 सितम्बर … Read more

ग्रामीण विधानसभा में नए चेहरों की उठने लगी मांग , दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से ढालेश साहू लड़ सकते है चुनाव

दुर्ग / किसान नेता ढालेश साहू आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है, । वे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम रिसामा में निवास करते हैं। और वर्तमान विधायक व छत्तीसगढ़ के सबसे प्रमुख मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी के प्रबल विरोधी माने जाते हैं , उनके व शासन प्रशासन की नीतियों के खिलाफ ढालेश साहू … Read more

तेज रफ्तार कार ने 3 अलग-अलग साइकिलों से जा रही 3 लड़कियों को मारी ठोकर, हादसे में कार सड़क किनारे खेत में जा पलटी , हादसे में एक लड़की की मौके पर ही मौत,एक कि हालत गंभीर

रायपुर – ग्राम चंपारण में आज देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने 3 अलग-अलग साइकिलों से जा रही 3 लड़कियों को पीछे से ठोकर मार दी। हादसे के बाद कार घटना स्थल पर ही सड़क किनारे खेत में जा पलटी। इस हादसे में एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक … Read more

तेजरफ्तार ट्रेलर ने बाइक को लिया चपेट में, दर्दनाक हादसे में युवक का सिर फटा, मौके पर मौत

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर ट्रेलर चालक ने बाइक सवार युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तलदेवारी गांव में ऑटो रिपेयरिंग शॉप चलाने वाला श्याम साहू (28) … Read more

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 सितंबर से बारिश होने के आसार, क्या है मौसम विभाग का अनुमान देखे ये खास रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलने वाला है और फिर से लगातार बारिश शुरू होगी। मौसम विभाग का कहना है कि चार सितंबर से प्रदेश भर में व्यापक वर्षा शुरू होने के आसार है। प्रदेश में एक जून से लेकर 29 अगस्त तक की स्थिति में 736.2 मिमी बारिश हुई है,जो सामान्य … Read more