विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मैनपुर आदिवासी क्षेत्र में संस्था द्वारा किया गया सराहनीय कार्य

[adsforwp id="60"]

शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा समय-समय पर विद्यार्थी के लिए, समाज सेवा के क्षेत्र में कई कार्य किये है इसी परिपेक्ष में गरियाबंद के मैनपुर आदिवासी क्षेत्र घने जंगलों के बीच उदंती नदी के किनारे बसा ग्राम उदंती एवं बंजारी बाहरा में बच्चों के लिए स्कूल बैग शिक्षण सामग्री फल मिठाई बिस्कुट आदि वितरण तथा वृक्षारोपण कार्य एवं शिक्षक एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान कार्यक्रम किया गया ।कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक संजय कुमार मैथिल अध्यक्ष मीना भारद्वाज व विशेष योगदान ,किरण शर्मा, मनीषा वाइकर, सुषमा हिरवानी, सुनीता जनार्दन, परसराम साहू नीता साहू श्री हिरवानी सर जी, ,बबीता गंगने, का विशेष योगदान रहा इस पुनीत कार्य में ग्राम उदंती के थाना प्रभारी की उपस्थिति ग्राम सरपंच ,प्रधान पाठक व संस्था के हेमा चंद्रवंशी शशि कला पांडे प्रज्ञा शर्मा सुदामा प्रसाद लोधी इंद्रजीत सिंह ठाकुर महादेव प्रसाद जायसवाल, महेत्तर देवांगन, स्वीटी राजपूत, हेमंत कुमार साहू, तुलसी प्रसाद साहू, वैष्णव सर की उपस्थिति रही एवं उपस्थित सरपंच ,वरिष्ठ जनों का सम्मान शाल ,श्रीफल के द्वारा किया गया ग्राम सरपंच ने संस्था के कार्य की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया तथा सभी बच्चे पालक गण विद्यालय के प्रधान पाठक शिक्षक गण की उपस्थिति विश्व आदिवासी दिवस की पावन अवसर को भव्यता प्रदान किया गया सभी ने खुशी जाहिर की कार्यक्रम का संचालन मीना भारद्वाज के द्वारा ,आभार प्रदर्शन महादेव प्रसाद जायसवाल के द्वारा किया गया।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]