नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

थाना उतई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति उतई क्षेत्र स्थित बिजली कार्यालय के पीछे अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। मौके से एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम देवराज यादव उर्फ छोटू, उम्र 39 वर्ष, निवासी मीलपारा, उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक थैले में रखी 30 पौवा देशी प्लेन शराब (5.4 बल्क लीटर), कीमत लगभग ₹3,000 बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 338/2026 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]