रायपुर में 5 नवंबर को होगा एयर शो, आसमान में दिखेगा ‘सूर्यकिरण’ का जलवा

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने के पर इस बार राजधानी का आसमान रोमांच से भर जाएगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम’ पहली बार सेंध तालाब के ऊपर भव्य एयर शो करेगी। यह कार्यक्रम पांच नवंबर की सुबह होगा। शो में नौ फाइटर जेट्स आसमान में शानदार करतब दिखाएंगे। करीब 40 मिनट तक चलने वाले इस कार्यक्रम में फार्मेशन फ्लाइंग, समन्वित मूवमेंट और हैरतअंगेज एयरोबेटिक स्टंट्स देखे जा सकेंगे।

Leave a Comment