शाम 5 बजे ओडिशा के सीएम के रूप में शपथ लेंगे आदिवासी नेता मोहन माझी, प्रधानमंत्री मोदी ,शाह समेत ये नेता होंगे शमिल

ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत के बाद भाजपा पहली बार ओडिशा में अपनी सरकार बनाने जा रही है. आदिवासी नेता मोहन माझी को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद प्रदेश के नए सीएम के रूप में आज शाम शपथ लेने जा रहे हैं. मोहन माझी के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई नेता शामिल होंगे. मोहन माझी के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारी राजभवन में लगभग पूरा कर लिया है.

वहीं आन्ध्र प्रदेश में टीडीपी को विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद चंद्रबाबू नायडू भी चौथी बार शपथ लेने जा रहे हैं. नायडू का शपथ ग्रहण दोपहर करीब साढ़े 11 बजे हैं. चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में भी पीएम मोदी, शाह और नड्डा समेत बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल होंगे. पीएम समेत सुबह पहले आन्ध्र प्रदेश जायेंगे. यहां पर शपथ ग्रहण ख़त्म होने के बाद ये नेता सीधे ओडिशा जायेंगे, जहां पर शाम 5 बजे मोहन माझी के शपथ ग्रहण में ये नेता शामिल होंगे वाले हैं.

Leave a Comment