पाटन। नगर पंचायत पाटन के कार्यालय में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में आगामी विकास कार्यों का खाका खींचा गया। बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 46 करोड़ 39 लाख 73 हजार रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। इस बजट में नगर के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता और जन सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है।
विकास और जनहित पर केंद्रित बजट—

अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने परिषद के समक्ष आय-व्यय का ब्यौरा रखते हुए बताया कि यह बजट पाटन के सर्वांगीण विकास को गति देने वाला सिद्ध होगा। बैठक में उपस्थित पार्षदों और सभापतियों ने बजट की रूपरेखा पर चर्चा की और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
कर्मचारी का सम्मान: विदाई समारोह—
परिषद की कार्यवाही समाप्त होने के पश्चात एक भावुक क्षण देखने को मिला। नगर पंचायत के भृत्य बाबूलाल कश्यप की सेवानिवृत्ति पर परिषद ने उन्हें सादर विदाई दी। अध्यक्ष और पार्षदों ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश
उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, लोक निर्माण प्रभारी केवल देवांगन, सभापति जितेन्द्र निर्मलकर, नेहा बाबा वर्मा, देवेन्द्र ठाकुर।
पार्षद: चंद्रप्रकाश देवांगन, पुरुषोत्तम कश्यप, अनिता सरजू साहू, वीणा ठाकुर, आभाष दुबे, मनोज कुर्रे, गुनीराम कौशिक, अन्नपूर्णा पटेल, संगीता धुरंधर।
अधिकारी: मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा एवं उपअभियंता प्रवीण साहू। नगर के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:









