आरंग | सतनामी समाज के महान विभूति दादा नकुलदेव ढीढ़ी जी की जयंती के पावन अवसर पर 100गवां सतनामी समाज स्थापना एवम गुरुद्वारा धर्मसभा संसद तृतीय परिसिमन बाराडेरा धाम के तत्त्वधान मे आयोजित आरंग ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सोनपैरी(दरबा) मे भव्य कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शत्रुहन बारले विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने दादा नकुलदेव ढीढ़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शत्रुहन बारले ने कहा कि दादा नकुलदेव ढीढ़ी जी का जीवन त्याग, तपस्या और समाज सेवा का एक अनुपम उदाहरण है। उन्होंने आजीवन वंचितों और शोषितों के उत्थान के लिए कार्य किया। श्री बारले ने जोर देते हुए कहा, “दादा नकुलदेव जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए न्याय और समानता के मार्ग पर चलते हुए एक सशक्त समाज का निर्माण करना होगा।”

कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:
श्रद्धांजलि सभा: समाज के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने दादा नकुलदेव जी के जीवन संघर्षों को याद किया।
सामाजिक संवाद: श्री बारले ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और समाज के विकास कार्यों पर चर्चा की।
इस अवसर पर आयोजक रिझेन्द्र डहरिया जी,मनीष कुर्रे (ब्लॉक अध्यक्ष आरंग राष्ट्रीय जनसभा पार्टी),संत अंजोर दास सतनामी बेदराम खूंटे, मोतीलाल घृतलहरे,चैत राम चतुर्वेदी, समाज के प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।









