साहू समाज की एकजुटता और कार्यकुशलता प्रेरणादायक — कीर्ति नायक

[adsforwp id="60"]

पाटन। ग्राम झीट स्थित परीक्षेत्रीय साहू सदन में भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती महोत्सव एवं साहू सदन के लोकार्पण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू समाज दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने की। इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कीर्ति नायक ने साहू समाज की एकजुटता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज संगठन और सामूहिक शक्ति का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि “साहू समाज के लोग हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं और कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते हैं, यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने आगे कहा कि “मैं साहू समाज के प्रत्येक सदस्य के साथ सदैव मजबूती से खड़ी हूँ और समाज के हित में जो भी संभव सहयोग होगा, उसे पूरी निष्ठा के साथ करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगी।”

कीर्ति नायक ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने समाज की माताओं-बहनों एवं युवा साथियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज की प्रगति का आधार है।

कार्यक्रम में ओम प्रकाश साहू (अध्यक्ष, स्थानीय साहू समाज), गायत्री साहू (अध्यक्ष, परीक्षेत्रीय साहू समाज), नीलम चंद्राकर (सदस्य, जिला पंचायत दुर्ग), रेखा अंबेडकर जोशी (सदस्य, जनपद पंचायत पाटन), दामिनी राकेश साहू (सदस्य, जनपद पंचायत पाटन), रूपेंद्र (राजू) साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत झीट) एवं पारखत साहू (प्राधिकृत अधिकारी, सेवा सहकारी समिति फेकरी) सहित स्थानीय एवं परीक्षेत्रीय साहू समाज के पदाधिकारी, प्रबुद्धजन, वरिष्ठ नागरिक एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भक्त माता कर्मा के जीवन, उनके त्याग, सेवा एवं समाजोत्थान के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता, सहयोग और सेवा भाव को और मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]