जनगणना के प्रथम चरण के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न

[adsforwp id="60"]

​पाटन.
​शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजस) कन्या शाला पाटन में आज शनिवार को जनगणना के प्रथम चरण के सुचारू संचालन हेतु महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील पाटन (ग्रामीण) के अंतर्गत नियुक्त समस्त प्रगणकों और सुपरवाइजरों को फील्ड कार्य की बारीकियों से अवगत कराने के उद्देश्य से यह कार्यशाला रखी गई थी।

​प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुविभागीय चार्ज जनगणना अधिकारी लवकेश ध्रुव एवं तहसीलदार व चार्ज जनगणना अधिकारी पवन सिंह ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डाला और इसे पूरी सटीकता व समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

​जनगणना के तकनीकी पहलुओं और फील्ड में आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए फील्ड ट्रेनरों की टीम ने विस्तार से जानकारी दी।
​पी. एल. सिन्हा
​मोहित कुमार शर्मा
​अशोक कुमार सिन्हा
​वैभव तिवारी
​नरोत्तम साहू
​राजेश कुमार वर्मा
​ललित ठाकुर
​राजकुमार गेण्डरे मुख्य प्रशिक्षकों में शामिल रहे.

​इस प्रशिक्षण सत्र में पाटन ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों प्रगणक और सुपरवाइजर उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी शंकाओं का समाधान किया और आगामी जनगणना कार्य के लिए शपथ ली।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]