पाटन। नगर देवांगन समाज, पाटन द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के जीवन की रक्षा हेतु एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आगामी 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को पाटन के देवांगन भवन में संपन्न होगा।
”आपका एक यूनिट रक्त, दे सकता है किसी को जीवनदान”
शिविर का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों की मदद करना है जो थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और जिन्हें जीवित रहने के लिए नियमित अंतराल पर रक्त की आवश्यकता होती है।
“आपका 1 यूनिट ब्लड, एक बच्चे की 15 दिन की जिंदगी बचा सकता है।”
कार्यक्रम दिनांक 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) प्रातः 10:00 बजे से देवांगन भवन, पाटन
शिविर में आने वाले रक्तदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रक्तदान के पूर्व सभी इच्छुक व्यक्तियों की निम्नलिखित जांचें निःशुल्क की जाएंगी:
हीमोग्लोबिन (HB) जांच
ब्लड प्रेशर (BP) चेकअप
ब्लड ग्रुप की जांच
वजन की जांच
संपर्क सूत्र:
आयोजकों ने सर्व समाज के इच्छुक व्यक्तियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नेक कार्य में सहभागी बनने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
9893066607, 9993309569, 9770978137, 9981348401
इस शिविर के सफल संचालन में कश फाउंडेशन, जयदीप ब्लड बैंक और छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहेगा। आयोजकों का कहना है कि समाज के हर वर्ग का थोड़ा सा सहयोग इन मासूमों के चेहरों पर मुस्कान ला सकता है।









