पाटन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित राष्ट्रव्यापी “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम के अंतर्गत 07 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक चल रहे “गांव बस्ती चलो अभियान” के तहत आज जमगांव आर मंडल के ग्राम कौही, बोरेन्दा एवं असोगा तथा अमलेश्वर मंडल के ग्राम जमराव में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
इस अवसर पर श्रीमती कीर्ति नायक ने भाजपा के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामों के प्रमुख चौक-चौराहों पर पहुंचकर ग्रामीणजनों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। उन्होंने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए ग्रामवासियों से अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श बनाने का आह्वान किया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के मूल सिद्धांतों पर कार्य करने वाली पार्टी है और “सेवा ही संगठन” अभियान इसी विचारधारा का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रभावना को सुदृढ़ किया गया तथा ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया गया। साथ ही ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान कर संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई।
श्रीमती कीर्ति नायक के नेतृत्व में यह अभियान संगठन की मजबूती के साथ-साथ जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, सक्रियता एवं जनहितकारी सोच को भी दर्शाता है। उनके इस जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान की क्षेत्रभर में व्यापक सराहना हो रही है।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक एवं क्षेत्रवासी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।









