नल में कीड़े आने की खबर निकली अफवाह, अध्यक्ष ने खुद वार्ड में पहुँचकर जाँची सच्चाई, असामाजिक तत्वों द्वारा सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश = योगेश निक्की भाले

[adsforwp id="60"]

​पाटन। नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 11 में नल के पानी में कीड़े आने संबंधी एक खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही थी, जो जांच के बाद पूरी तरह भ्रामक और निराधार पाई गई है। इसे असामाजिक तत्वों द्वारा सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश बताया जा रहा है।

​मौके पर पहुँचे अध्यक्ष और अधिकारी—

​भ्रामक खबर के सामने आते ही नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री हेमंत वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल अपनी टीम के साथ वार्ड क्रमांक 11 का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

​निरीक्षण के दौरान जल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य पाई गई। अधिकारियों ने प्रत्यक्ष रूप से वार्डवासियों से चर्चा की, जिसमें नागरिकों ने पानी से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत होने से स्पष्ट इनकार किया। इससे यह सिद्ध हो गया कि फैलाई गई खबर केवल जनमानस में भ्रम पैदा करने की एक साजिश थी।
​”नगरवासी किसी भी असामाजिक तत्व के बहकावे में न आएँ। यदि जल आपूर्ति या किसी अन्य नागरिक सेवा में समस्या हो, तो सीधे मुझसे संपर्क करें।”— योगेश निक्की भाले, अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन


​अध्यक्ष ने नागरिकों की सुविधा के लिए अपना व्यक्तिगत नंबर जारी करते हुए अपील की है कि किसी भी समस्या या सुझाव के लिए सीधे संपर्क करें:
​संपर्क नंबर: +91 9981009682

​वार्ड में जानकारी जुटाने के दौरान अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ सभापति श्री केवल देवांगन, श्री जितेन्द्र निर्मलकर, श्री देवेन्द्र ठाकुर, पार्षद श्री चंद्रप्रकाश ‘बिज्जू’ देवांगन सहित जलकार्य विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
​नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रामक खबरें फैलाकर शांति भंग करने वालों पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]