तहसील स्तरीय कर्मा जयंती व सामूहिक विवाह 25-26 अप्रैल को, तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू के नेतृत्व मे डिप्टी सीएम अरुण साव को दिया न्योता

[adsforwp id="60"]

​पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में आगामी 25 और 26 अप्रैल को ग्राम भरर (जामगांव आर परिक्षेत्र) में भव्य तहसील स्तरीय कर्मा जयंती एवं आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामयी समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

​कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें तहसील स्तरीय इस भव्य आयोजन का निमंत्रण पत्र सौंपा, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

​तहसील साहू संघ के पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं। समाज के पदाधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्वजातीय बंधुओं से भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है। सामाजिक एकजुटता और समरसता के प्रतीक इस कार्यक्रम को लेकर पाटन तहसील के साहू समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
​”यह आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का प्रयास है, बल्कि सामूहिक विवाह के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने की भी पहल है।”
— लालेश्वर साहू, अध्यक्ष (तहसील साहू संघ, पाटन)

Leave a Comment