दुर्ग, 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जनहित के विभिन्न कार्यों के लिए कुल 54 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चन्द्राकर द्वारा अनुशंसित इन कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा किया जाएगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें ग्राम धनोरा में शीतला मंदिर के पास सार्वजनिक कला मंच निर्माण हेतु 3.50 लाख रूपए तथा निशांत मेश्राम के घर से रोहित कुमार के घर तक सीसी रोड निर्माण हेतु 6.00 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम कुथरेल में सार्वजनिक सामुदायिक भवन के पास बाउंड्रीवाल एवं पेवर ब्लॉक हेतु 4.00 लाख रूपए तथा किचन शेड निर्माण हेतु 4.00 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार, ग्राम महमरा में वार्ड-01 नदीपारा के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 9.00 लाख रूपए तथा ग्राम भरदा (कुर्मी पारा) में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 12.00 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। ग्राम रसमड़ा में वार्ड-09 साहू पारा के पास सार्वजनिक शौचालय हेतु 1.50 लाख रूपए, प्राचीन जय माँ झांपी डोंगरी मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय हेतु 1.50 लाख रूपए तथा पंचायत भवन मरम्मत कार्य के लिए 4.00 लाख रूपए स्वीकृत हुए हैं। साथ ही, ग्राम आलबरस में पंचायत भवन के पास डोम शेड निर्माण कार्य हेतु 9.00 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।







