राकेश जसपाल की रिपोर्ट 6 अप्रैल, 2026
अहिवारा,भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर आज अहिवारा मंडल में उत्साह का माहौल रहा। जिला उपाध्यक्ष नटवर लाल ताम्रकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अटल परिसर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
अटल परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नटवर लाल ताम्रकार ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में जिस पार्टी की नींव रखी गई थी, आज वह वटवृक्ष बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की”अटल जी के सिद्धांतों और राष्ट्रवाद की जिस विचारधारा के साथ पार्टी का सफर शुरू हुआ था, उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंजिल तक पहुँचाया है। भाजपा केवल एक दल नहीं, बल्कि भारत को विश्व पटल पर शक्तिशाली और समृद्ध बनाने का एक संकल्प है।”
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अहिवारा नगर में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और भाजपा के संकल्पों को जनता के समक्ष रखा। रैली के माध्यम से ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को दोहराते हुए पार्टी के इतिहास और विकास गाथा से आम जन को अवगत कराया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से
लीमन साहू (जनपद अध्यक्ष)
राम जी निर्मलकर (मंडल अध्यक्ष)
पार्षद गण- अनुज साहू, शिवनारायण अग्रवाल, मीना जोशी।
महिला मोर्चा: ममता जंघेल (अध्यक्ष), पुनीता रावत, लोकेश्वरी साहू। शामिल रहे.
कार्यकर्ताओं ने देश के नवनिर्माण और भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। समस्त कार्यकर्ताओं के एकजुट प्रयास से स्थापना दिवस का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और सफल रहा-
नटवर लाल ताम्रकार जिला उपाध्यक्ष








