पाटन। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक द्वारा अपने गृह ग्राम बटंग में बूथ क्रमांक 58 एवं 59 के कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह एवं गरिमा के साथ स्थापना दिवस का महापर्व मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा एवं राष्ट्र निर्माण में भारतीय जनता पार्टी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। श्रीमती नायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता एवं जनसेवा के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्री कोमल वर्मा, शंभू दास बैरागी, कमलेश पठारी, तोरण साहू, अशोक निषाद, मीरा वर्मा, सियाराम साहू , मनोहर साहू,प्रेमलाल वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी ने एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।








