पाटन। दुर्गा मंदिर पाटन में श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण “जय श्री राम” व “जय हनुमान” के जयकारों से गुंजायमान रहा।
जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हनुमान जी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। सिंदूरी लेपन और फूलों से सजी प्रतिमा के दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
दिन भर चले इस कार्यक्रम में पूजन अनुष्ठान संपन्न हुए:
भक्तों ने श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ किया।
जिसने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।
पूजा के पश्चात मंदिर समिति द्वारा महाप्रसादी, सरबत का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्मोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं। उमस और गर्मी के बावजूद भक्तों की आस्था भारी पड़ी और देर तक मंदिर में उत्सव का माहौल बना रहा।
”हनुमान जी के प्रति अटूट श्रद्धा का ही परिणाम है कि आज पाटन का कोना-कोना भक्तिमय हो गया है। दुर्गा मंदिर में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम एकता और भक्ति का प्रतीक है।”
— मां दुर्गा मंदिर ट्रस्ट समिति इंदिरा नगर पाटन









