भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर ही एकता, संस्कार और सशक्त समाज का निर्माण संभव” – कीर्ति नायक

[adsforwp id="60"]

पाटन/रूही। श्री राम भक्त परिवार, ग्राम रूही के तत्वाधान में पावन पर्व रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन पारंपरिक गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। शीतला पारा से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा ग्राम के प्रमुख चौक-चौराहों एवं बस्तियों का भ्रमण करते हुए पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर करती रही।

शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के जयघोष, भजन-कीर्तन एवं आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर ग्राम के युवा साथी, माताएं-बहनें एवं बुजुर्गजन भारी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर युवा उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए, जिससे पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना रहा।

शोभायात्रा की शुरुआत शीतला मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। आयोजन में आनंद धूमाल पचरी पारा दुर्ग द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गीत-संगीत एवं आकर्षक लाइटिंग ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाया।

इस भव्य आयोजन का नेतृत्व युवा सामाजिक कार्यकर्ता राजा सिंगौर ने किया, जिनके मार्गदर्शन में यात्रा सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक शामिल हुईं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श—मर्यादा, त्याग, सेवा और समर्पण—हम सभी के जीवन का पथप्रदर्शक हैं और इन्हें अपनाकर ही समाज में एकता, सद्भाव एवं संस्कारों को मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर सुरेश सिंगौर (युवा प्रदेश अध्यक्ष, लोधी समाज छत्तीसगढ़) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन में प्रमुख रूप से राजा सिंगौर, छगन सिंगौर, हेमंत सिंगौर, भोला सिंगौर, परमेश्वर, प्रकाश, उत्तम, राहुल, रोशन, सागर, रुस्तम, गोविंद, दीपक, भोजू, दौवा, लवकुश चंद्राकर, नारायण पटेल, परमात्मा जांगड़े, ओमप्रकाश, राजू, राजकुमार ठाकुर, साहिल ठाकुर, राकेश, गोजू, द्वारिका प्रसाद कौशिक, अश्वनी, टीकेश, दीपक, आर्यन, जगेश्वर, धर्मेंद्र, रूपेश, पिंटू, रितिक, संजय, दिनेश, खिलेश्वर, उमेश, हिमांशु, शुभम, सुनील, कोमल सहित अन्य ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष हेमंत लोधी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र लोधी सहित समस्त सदस्यों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ग्राम रूही में आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और युवा ऊर्जा का सशक्त संदेश दिया।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल,लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल श्री डेका

[adsforwp id="47"]