छोटे से गांव से सैनिक स्कूल अंबिकापुर तक का सफर , सैनिक स्कूल में चयन से बढ़ा सरकारी स्कूल का मान सम्मान

[adsforwp id="60"]

राकेश जसपाल की रिपोर्ट —

शिक्षिका अंजना सिंह की रोज की अतिरिक्त क्लास और मॉक टेस्ट से ही सफलता मिली विकासखंड धमधा का नाम किया खूब रोशन

शिक्षिका ने चर्चा के दौरान बताया कि गांव में हर कदम पर प्रतिभा है ,बस सही मार्गदर्शन और मेहनत के ज़रिए उन्हें निखारना चाहिए ।
साधारण परिवार के बच्चे भी सफलता पा सकते हैं l गाँव में पढ़ाई के लिए साधनों की कमी एवं विपरीत माहौल एवं बहुत ही सीमित संसाधन के बावजूद भी गांव के बच्चे अब देश की कई बड़ी प्रतियोगिताओं में लगातार सफलता हासिल करते दिखाई दे रहे हैं l ऐसे में दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड के एक छोटे से सरकारी स्कूल सेजस जंजगीरी में सैनिक स्कूल की प्रतियोगी परीक्षा में कक्षा आठवीं के छात्र लाभेश गुप्ता ने विशेष रूप से सफलता हासिल की है ,उनका चयन सैनिक स्कूल अंबिकापुर के लिए हुआ है , साथ ही उन्हें न्यू सैनिक स्कूलों में भी मौका दिया जाएगा l उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षिका अंजना सिंह को दिया है उन्होंने बताया कि मैडम एक्स्ट्रा क्लास लेती है एवं बच्चों को मैथ्स के शार्ट ट्रिक देती हैं जिसके कारण प्रतियोगिता में उन्हें सफलता हाथ लगी है l उनका यही मानना है की प्रतियोगी परीक्षाएं ज्यादा कठिन तो नहीं होती लेकिन टाइम मैनेजमेंट का बहुत बड़ा हाथ होता है यदि समय पर प्रश्न हल नहीं हुए तो फिर आती हुई सफलता भी हाथ से निकल जाती है इसलिए मैडम के दिए गए शार्ट ट्रिक उनके बहुत काम आए l उसी के कारण उनका चयन स्थिति होगी परीक्षा में हुआ है जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्राजी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अथर्व शर्मा बीआरसी श्री केशव पटेल ,ए बी ईओ श्री बेणीराम वर्मा श्री कैलाश साहू संगीता देवांगन एवम संस्था प्रमुख श्रीमती मिनी गोपीनाथन एवं समस्त शाला परिवार मैं इस मौके पर शिक्षिका एवं
छात्र को बधाई प्रेषित की है भविष्य में भी उनसे इसी तरह सफलता के नए आयाम करने की इच्छा भी जाहिर की गई है

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]