रायपुर, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठन विस्तार और पूर्व सैनिकों के अनुभव को राष्ट्रसेवा से जोड़ने के लिए पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति, जिला संयोजकों और सह-संयोजकों की विधिवत घोषणा कर दी है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में की गई है।
प्रमुख नियुक्तियां:
प्रदेश संयोजक: श्री संतोष साहू (फौजी भाई)
प्रदेश सह-संयोजक: पवन निषाद और सरोज कुमार
सोशल मीडिया प्रभारी: सोहनलाल साहू 
इसके साथ ही प्रदेश के सभी 36 संगठनात्मक जिलों में भी संयोजकों और सह-संयोजकों की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रकोष्ठ के प्रभारी चुन्नी लाल साहू (पूर्व सांसद) और अवधेश चंदेल (पूर्व विधायक) ने विश्वास जताया कि यह अनुशासित टीम ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
नवनियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी सोहनलाल साहू ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ पूर्व सैनिकों को जोड़कर राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह कदम पूर्व सैनिकों के सम्मान और समाज सेवा की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।









