पाटन। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला इकाई दुर्ग के 50 पत्रकार साथियों की 4 दिवसीय तीर्थ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। यह यात्रा जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर एवं कोणार्क के पवित्र एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन एवं भ्रमण के साथ पूर्ण हुई।

यात्रा के दौरान सभी पत्रकारों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही भुवनेश्वर के प्रमुख मंदिरों एवं कोणार्क सूर्य मंदिर का अवलोकन कर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को नजदीक से देखा।
इस यात्रा को संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

यात्रा के सफल समापन पर पत्रकारों में उत्साह एवं संतोष का माहौल रहा। सभी साथियों ने इस आध्यात्मिक यात्रा को अविस्मरणीय बताते हुए आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस तीर्थ यात्रा में शामिल प्रमुख पत्रकार साथियों में—
जिला अध्यक्ष ललित साहू, जिला महासचिव ईश्वर साहू, जिला सचिव रोशन सिंह बंभोले, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू (पाटन), संरक्षक वीरेंद्र पुरी गोस्वामी, जिला कार्यकारी सदस्य अखिलेश साहू, अश्वनी जांगड़े, जिला मीडिया प्रभारी रवि सेन, जिला सह सचिव करण ताम्रकार, शहर अध्यक्ष शैलेंद्र साहू, धमधा ब्लॉक अध्यक्ष निकेत ताम्रकार, अमलेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष करण साहू,रुपेश साहू, घनश्याम साहू, सीपी सिन्हा, कैलाश साहू, जीवन नाटक, हरीश वर्मा, रामजी निर्मलकर, अश्वनी जांगड़े, बागों (कैमरामैन), दुर्गेश कुमार, संजय साहू, उदय साहू, रोशन बंभोले, राम साहू, मुकेश देवांगन, आकाश सोनी, तरुण हरिहरनो, दिलीप, साकेत श्रीवास्तव, रामकुमार यादव, धूलेश्वर साहू, सुधीर ताम्रकार, खिलेंद्र साहू, लक्ष्मण साहू, अश्वनी साहू, गोविंद सुरेश सोनकर, होरी साहू, परसराम साहू, श्रवण साहू, महेश, राजू लाल, खिलेश गंजीर सहित विभिन्न ब्लॉकों—पाटन, अमलेश्वर, अंडा, उतई, अहिवारा, कुम्हारी, धमधा एवं दुर्ग शहर के सभी पत्रकार साथी शामिल हुए। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र रही, बल्कि संगठनात्मक एकता और आपसी समन्वय को भी सुदृढ़ करने का माध्यम बनी।










