स्टील सिटी प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्लब के भविष्य और संगठन की मजबूती को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने अपनी स्वेच्छा और सर्वसम्मति से अतुल कुमार शर्मा को क्लब का कार्यवाहक अध्यक्ष चुना।
क्लब के सदस्यों ने इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अतुल कुमार शर्मा के पास कुशल और सफल नेतृत्व का लंबा अनुभव है। उनके मार्गदर्शन में क्लब नई ऊंचाइयों को छुएगा और पत्रकार हितों के लिए बेहतर कार्य कर सकेगा। सदस्यों का मानना है कि क्लब के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह एक सकारात्मक कदम है।
इस विशेष अवसर पर शहर के कई गणमान्य पत्रकार और क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
आनंद नारायण ओझा, प्रदीप राव, उमेश पांडे
गौरव कुमार, अरशद सिद्दीकी, भूपेंद्र सिंह
सुनील पांडे, अमीत सोनी, सुनील सोनी
बबला मानस, विमल थापा, शिवेंद्र शिंदे
सन्नी, शमसुद्दीन खान, प्रदीप विश्वकर्मा
संजय सिंह, तरुण, दीपक कुमार, अनीता उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के अंत में भारी संख्या में उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर बधाई दी। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन एकजुट होकर पत्रकारों की समस्याओं और क्लब के विकास के लिए तत्पर रहेगा।










