पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती और 23वां विशाल सामूहिक आदर्श विवाह समारोह आगामी 25 और 26 अप्रैल को ग्राम भरर में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए मंगलवार, 10 मार्च को तहसील कार्यालय पाटन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने समाज के लोगों से इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। समाज की एकजुटता और सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
बैठक में वक्ताओं ने महुदा इकाई में आयोजित पिछले सफल कार्यक्रम (100 जोड़ों का विवाह) को याद किया। इस बार भरर में होने वाले आयोजन में और भी अधिक जोड़ों को शामिल करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के लिए सभी 99 इकाइयों के पदाधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
परिक्षेत्रवार प्रभारियों की नियुक्ति–
सुचारू व्यवस्था के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की घोषणा की गई है:
परिक्षेत्र प्रभारी एवं सह-प्रभारी –
जामगांव आर – श्रीमती भुनेश्वरी साहू (प्रभारी), डॉ. रामनाथ साहू, दिलीप साहू
तेली गुंडरा – डुलेश्वर साहू (प्रभारी), तामेश्वर साहू, प्रदीप साहू
असनारा – श्रीमती विमला साहू (प्रभारी), दिलीप साहू, दिनेश साहू
झीट – सुरेंद्र साहू (प्रभारी), कल्याण साहू, डीजेंद्र साहू
बेल्हारी -नारद साहू (प्रभारी), कोमीन साहू, कमलेश साहू
बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर जिला महासचिव अश्वनी साहू, तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, उपाध्यक्ष डुलेश्वर साहू, श्रीमती विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र कुमार साहू, महासचिव महेंद्र कुमार साह, और कोषाध्यक्ष नारद साहू सहित तहसील व परिक्षेत्र के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे। वरिष्ठ सलाहकार पुरन लाल साहू, दिनेश साहू और अशोक साहू ने भी मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन तहसील महासचिव महेंद्र कुमार साहू ने किया, जबकि तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने उपस्थित स्वजातीय जनों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।
( नोट: समाज के जो भी परिवार सामूहिक विवाह में पंजीकरण कराना चाहते हैं, वे अपनी स्थानीय इकाई या नियुक्त प्रभारियों से संपर्क कर सकते हैं)









